Home Featured लगमा में शुरू हुआ महायज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण हुआ भक्तिमय।
Featured - मुख्य - March 2, 2025

लगमा में शुरू हुआ महायज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण हुआ भक्तिमय।

दरभंगा: जिले तारडीह प्रखंड के लगमा स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम परिसर में एक साथ हो रहे दो महायज्ञों में वेद मंत्रोच्चार से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन गया है। पहले दिन रविवार को यज्ञ मंडप में प्रवेश के पूर्व यजमान ने यज्ञ मंडप के मुख्य द्वार पर पंचांग पूजन किया। इसके बाद मंडप में प्रवेश कर वेदी पूजन और मंडप पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ किया।

Advertisement

दो सत्रों में होने वाले अति विष्णु महायज्ञ में पुरुष सूक्तों का एवं लक्ष चंडी महायज्ञ में दुर्गा पाठ का कार्यक्रम प्रथम सत्र में संपन्न होने के बाद दूसरे सत्र में हवन का कार्यक्रम चलता रहा। यज्ञ मंडप में एक साथ बैठे दो हजार से अधिक पंडितों के उच्चारण से क्षेत्र की सभी दिशाएं गुंजायमान हो उठीं। दोनों यज्ञों के आचार्य पूर्व कुलपति पं. शशिनाथ झा एवं पं. रामचंद्र झा के निर्देशन में सभी 108 कुंडों के आचार्य तथा इन कुंडों पर बैठे होता एवं पाठक तल्लीनता से पाठ करते रहे।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर आश्रम परिसर में बने भव्य मंदिर में भगवान राम दरबार की प्रतिमाओं को प्रतिष्ठापित किया गया। आश्रम के ब्रह्मचारी व यज्ञ के यजमान ब्रह्मचारी कृष्ण मोहन दास उर्फ बौआ भगवान द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ ही भगवान पद्मनाभ एवं स्वामी रामानंदाचार्य की भव्य मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गयी।

Advertisement
Share