Home Featured लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख की बरामदगी के साथ तीन गिरफ्तार।

लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख की बरामदगी के साथ तीन गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाने के बालूघाट में गत छह अप्रैल की रात व्यवसायी दीनानाथ गामी के कर्मी से आठ लाख रुपए के लूट के मामले का उदभेदन कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी ने विश्वविद्यालय थाने में केस दर्ज कराया गया था।

Advertisement

सिटी एसपी शुभम आर्य ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अनुसंधान के क्रम में विश्वविद्यालय थाने की पुलिस तथा डीआईयू टीम दरभंगा के सहयोग से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी अनुसंधान एवं सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान बेला दुर्गा मंदिर के पास के निवासी अर्जुन पासवान, सुन्दरपुर सहनी टोला के सत्तो सहनी तथा बेला सुन्दरपुर निवासी कृपा सागर के रूप में की गई है। उनके पास से इस कांड में लूटे गये रुपए में से दो लाख रुपए भी बरामद किये गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अर्जुन पासवान एवं सत्तो सहनी पर भी विश्वविद्यालय थाने में कई केस दर्ज हैं। वहीं, कृपा सागर के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

Share