Home Featured वकील के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस।

वकील के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा: नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा गांव निवासी अधिवक्ता बलराम चौधरी के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी को आसानी से अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लाखों रुपए मूल्य के जेवरातों की चोरी हुई है। बलराम चौधरी दरभंगा कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बताया जाता है कि गत 01 अक्टूबर को अपने घर एवं मुख्य गेट में ताला लगाकर वे अपने परिवार के साथ हरिद्वार की यात्रा पर गए हुए थे। अज्ञात चोरों ने उनके घर एवं गेट का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। घटना की जानकारी गत 12 अक्टूबर को उनसे मिलने आए उनके मुवक्किल ने गेट का ताला टूटे हुए देखकर उनके भाई जयराम चौधरी को दी। इस संबंध में जयराम चौधरी ने नेहरा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। वहीं चोरी किए गए सामानों की वास्तविक जानकारी बलराम चौधरी के घर वापस होने पर ही मिल सकेगी। आवेदन मिलने पर थानाध्यक्ष द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया है तथा स्वान दस्ता टीम को मंगवाकर जांच करवाया गया। चोरी गए सामानों के संबंध में बलराम चौधरी के घर वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने की है।

Advertisement
Share