Home Featured वज्रपात,लू और अग्नि सुरक्षा विषय पर विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - April 29, 2025

वज्रपात,लू और अग्नि सुरक्षा विषय पर विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के लगमां गांव और कनकी मुसहरी गांव में जिला आपदा प्रबंधन, बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप,यूनिसेफ और जीपीएसवीएस के समन्वयन में जीविका दीदियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान वज्रपात,लू और अग्नि सुरक्षा विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कनकी मुसहरी में इसी वर्ष वज्रपात में हरिश्चंद्र सदा नाम के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई ।

Advertisement

ऐसे में इस महादलित बस्ती में इस तरह के जागरूकता कार्य का विशेष महत्व हो जाता है। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्याम कुमार सिंह ने लोगों को जागरूक रहने,सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के जानकारी दिया।

Advertisement

 उन्होंने बताया कि जब आसमान में बादल हों और बिजली चमके तो घर से बाहर नहीं निकलें यदि बाहर हैं तो सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। कभी भी एकाकी पेड़ की शरण न लें यह खतरनाक हो सकता है। लोहे की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। घर निर्माण में अधिक ऊंचे छड़ बिना ढांके हुए ना रहने दें।

Advertisement

 यदि खेत,पोखर,तालाब या नदी कहीं भी पानी में हैं तो फौरन बाहर आ जाएं,झुंड में न रहें और आस पास बिजली चमकने पर आंख कान बंद कर किसी मेड पर उकड़ूं बैठ जाएं। आग से सुरक्षा और गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के ऊपर भी बिन्दुवार चर्चा की गई।

 कार्यक्रम के दौरान डीआरआर कैटलिस्ट लक्ष्मी देवी और रविन्द्र प्रसाद ने भरपूर सहयोग किया और लगभग 12 समूहों की 125 महिलाओं तथा अन्य को प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया।

Share