Home Featured वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार।

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: नेहरा थाना क्षेत्र के लुल्हवा चौक पर बीती रात पिस्टल के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में बाजितपुर थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी अजित कुमार यादव एवं चकचिंतामणिपुर गांव के सुमनजी यादव शामिल हैं।

Advertisement

नेहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष नीलेश कुमार के अनुसार थाना में पदस्थापित रुपना उरांव के नेतृत्व में वाहन चेकिंग में शामिल पुलिस बल के जवानों ने संदिग्ध हालात में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस बल के जवानों ने पिस्टल एवं मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया तथा मामला दर्ज कर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement
Share