Home Featured विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान मजदूर की मौत।

विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान मजदूर की मौत।

दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवैसिंहपुर के जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान बुधवार को एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

बताया जाता है कि स्कूल कैंपस में जर्जर भवन को नए भवन बनाने की दिशा में काम चल रहा था। इस दौरान गांव के ही मजदूर 50 वर्षीय मो.नाजिम उर्फ थूथूर कुछ मजदूरों के साथ जर्जर भवन को तोड़ रहा था। इस दौरान दीवाल उसके माथे एवं शरीर के अन्य भागों पर गिर गया।

Advertisement

इस दौरान उसके माथे, कान, नाक से काफी खून बहने लगा। वह उसी समय मूर्छित अवस्था में बेहोश हो गया। लहूलुहान अवस्था में स्कूल के शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने उसे उठा कर ई रिक्शा से इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए। बताया जाता है कि ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Share