Home Featured विषाक्त पदार्थ पीने से बुजुर्ग की मौत।

विषाक्त पदार्थ पीने से बुजुर्ग की मौत।

दरभंगा: जहरीला पेय पदार्थ पीने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल तारा टोल निवासी स्व. गुर्जर सहनी के पुत्र छोटे सहनी (66) बताएं जाते हैं। जो किसानी कर जीवनयापन करते थे। बताया जाता है कि रविवार को दिन के तीन बजे छोटे सहनी की तबियत एकाएक बिगड़ गई। मुंह से लार निकलने लगा । जिसके बाद परिजन ने आनन-फानन में उन्हें सिंहवाड़ा पीएचसी से रेफर करने पर डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

Advertisement
Share