Home Featured शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - July 16, 2025

शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि गुरुवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी पंडासराय पीएसएस से निकलने वाली इमरजेंसी फीडर की लाइन में पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इस कारण कई इलाकों में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी। बिजली कटौती से ऑफिसर कॉलोनी, कलेक्ट्रेट रोड, सिविल कोर्ट, कमिश्नरी बिल्डिंग, एसएसपी ऑफिस भवन, सेल टैक्स ऑफिस, पुलिस लाइन, लहेरियासराय थाना, मंडल कारा आदि इलाके प्रभावित रहेंगे।

Advertisement
Share