Home Featured शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - March 12, 2024

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: बिजली के मेंटेंस कार्य को लेकर शहर से गांव तक के कई इलाकों में आठ घंटो के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बुधवार को 33केवी अटहर, रामनगर-फेकला एवं रामनगर – दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में आठ घंटो के लिए शाउटडाउन की मांग एपीएआर इंडस्ट्रीज के एजीएम राकेश कुमार के द्वारा की गई है। इस संबंध में बताया कि 220 केवी दरभंगा डीएमटीसीएल लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा।

Advertisement

इस दौरान सुबह के नौ बजे से लेकर संध्या के चार बजे तक फेकला, दोनार, अटहर , रामनगर एवं दोनार औधोगिक क्षेत्र से मिलने वाली बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

उक्त विषय की जानकारी बहादुरपुर के सहायक विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने दी है।

Share