Home Featured संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पड़ोसी पर शराब में जहर मिला कर पिलाने का आरोप।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पड़ोसी पर शराब में जहर मिला कर पिलाने का आरोप।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लगमा पंचायत के लक्ष्मीपुर दोहथा निवासी स्व. योगेन्द्र यादव के पुत्र रविन्द्र यादव की मौत शुक्रवार को संदिग्ध हालत हो गई। हालांकि इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग लाया गया था। वहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत को लेकर मृतक के बड़े भाई विद्यानंद यादव ने पड़ोस के युवक पर शराब में जहर मिलाकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई पहले प्रदेश में काम करता था। बाहर से लौटने के बाद उसकी पड़ोस के एक युवक से गहरी दोस्ती हो गई। आवारा किस्म के युवक से दूर रहने की उसे बार- बार हिदायत दी जाती थी। बावजूद इसके वह मानने को तैयार नहीं था।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भाई पिछले चार दिनों से घर से फरार था। शुक्रवार की सुबह वह घर लौटा। घर पहुंचते ही वह बार-बार उल्टियां करने लगा। आनन- फानन में इलाज के लिए उसे किरतपुर पीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Advertisement
Share