Home Featured सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की जाम में फंसने से मौत।

सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की जाम में फंसने से मौत।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के बकमंडल गांव के मणिकांत साह के 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी को मंगलवार की शाम घर के पास मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर भाग निकला। बहेड़ी से लहेरियासराय जाने वाली मुख्य सड़क में बकमंडल चौक के पास ही उनका घर अवस्थित है। घर से निकलते ही उसे मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक सवार ठोकर मारते हुए लहेरियासराय की ओर भाग निकला। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे गाड़ी से लेकर पीएचसी बहेड़ी की ओर चला। लेकिन बहेड़ी बाजार में भीषण जाम होने के कारण उसे वापस लेकर डीएमसीएच पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Share