Home Featured सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार की हालत गंभीर।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 16, 2024

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार की हालत गंभीर।

दरभंगा: दरभंगा-कमतौल एसएच- 75 पथ पर माधोपट्टी ट्रेनिंग कॉलेज चौक पर शनिवार की रात करीब 7.40 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से माधोपट्टी पंचायत के खजुरवाड़ा कबाड़ी टोल निवासी मो कासिम की मौत हो गई एवं उसकी पत्नी सयरून निशा सहित दो बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच भेज दिया है। बताया कि पति-पत्नी प्रतिदिन की तरह मोहम्मदपुर से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे।दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी पत्नी के होश में आने पर दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा।

Advertisement
Share