Home Featured सर्पदंश से बालक की मौत, परिवार में छाया मातम।

सर्पदंश से बालक की मौत, परिवार में छाया मातम।

दरभंगा: बहेड़ी नगर पंचायत के पकड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को 12 वर्षीय रवि राज की सर्पदंश से मौत हो गई। रतन साह और पूजा देवी का पुत्र रवि अपने घर में खेल रहा था, जब उसके पैर में विषैले सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

इसके बावजूद परिवार वाले उसे डीएमसीएच दरभंगा ले गए, जहां से उन्हें वापस घर भेज दिया गया। रवि स्थानीय विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था। उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता के साथ-साथ दादी उमा देवी और छोटा भाई सत्यम कुमार का रोना देख मौजूद लोग भी भावुक हो गए। घटना की सूचना नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज लाल देव ने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को दी।

Advertisement

थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने एएसआई राम सिंहासन सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सीओ धनश्री बाला ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशानुसार मृतक के परिजन को अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

Advertisement

Share