Home Featured सांसद गोपाल जी ठाकुर ने एमपी – एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, बारह साल पूर्व का है मामला।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने एमपी – एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, बारह साल पूर्व का है मामला।

दरभंगा: सांसद गोपाल जी ठाकुर ने MP-MLA कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद MP-MLA कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी माधवेंद्र सिंह ने आपराधिक मामले में सांसद गोपाल जी ठाकुर को जमानत दिया है। बेनीपुर विधायक के कार्यकाल में गोपाल जी ठाकुर के साथ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 22 अगस्त 2013 को नगर थाने में पुलिस इंस्पेक्टर ने कांड संख्या 230 /2013 दर्ज कराया था।

Advertisement

दरअसल, बिहार सरकार के आदेश पर चन्द्रधारी संग्रहालय में संरक्षित गौतम बुद्ध की चार प्रतिमाओं को पटना संग्रहालय में ले जाने के आदेश की जानकारी पाकर बेनीपुर के विधायक रहे ठाकुर समेत 12 नामजद और 150-200 लोगों ने चन्द्रधारी संग्रहालय का घेराव किया था। मूर्ति ले जाने का विरोध और सड़क जाम करने के आरोप में तत्कालीन पुलिस निरीक्षक विद्यानंद राय ने मुकदमा दर्ज किया था। विद्यानंद राय ने नगर थाना कांड सं. 230/13 दर्ज कराया था। वहीं अदालत ने पुलिस प्रतिवेदन से असहमति जताते हुए कूल 12 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान लिया। इसी मामले में आरोपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत कराया है।

Advertisement

दरअसल, मामले में अनुसंधानकर्ता ने साक्ष्य की कमी दर्शाते हुए अंतिम प्रपत्र समर्पित किया था। इसी मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया। कोर्ट से जारी सम्मन पर अभियुक्त ठाकुर ने आपराधिक मामले में आत्मसमर्पण कर जमानत कराया। इस कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी माधवेन्द्र सिंह ने अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह के तर्कों से संतुष्ट होकर जमानत दिया।

Share