Home Featured सुसराल जा रहा युवक रास्ते से हुआ लापता, परिजनों में दहशत का माहौल।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 17, 2024

सुसराल जा रहा युवक रास्ते से हुआ लापता, परिजनों में दहशत का माहौल।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के निकाशी गांव निवासी स्व. शंकर मिश्रा का पुत्र सोनू मिश्रा बीते शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे के बाद टेकटार से कमतौल आने के क्रम में लापता हो गया है। इस आशय की एक लिखित सूचना आवेदन कमतौल थाना को देते हुए गुमशुदा युवक का छोटा भाई रंजीत मिश्रा ने उल्लेख किया हैं कि सोनू बीते शनिवार की रात निकाशी गांव से अपने ससुराल क्षेत्र के ढढ़ियां गांव के लिए चले। इनसे सवा आठ बजे इनके साला रवि कुमार से बात भी हुई है, उसके बाद से सोनू का मोबाइल बंद है एवं अब तक सोनू का कोई अता-पता नहीं लग रहा है। सोनू के लापता हो जाने एवं मोबाइल बंद हो जाने से परिजन एवं ससुराल पक्ष वाले में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Share