Home Featured सेंट्रल बैंक सीएसपी संचालक पर फर्जीवाड़े का आरोप, प्राथमिकी दर्ज।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 15, 2025

सेंट्रल बैंक सीएसपी संचालक पर फर्जीवाड़े का आरोप, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक पर कई लोगों को फर्जी तरीके से पैसे ऐंठकर फरार होने का आरोप लगा है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के याकुबपुर निवासी सूरज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisement

30 हजार जमा, खाते में सिर्फ 2 हजार

आवेदक सूरज कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक सन्नी कुमार व मधु कुमारी ने 14 अप्रैल 2024 को उनका खाता खोला था। 1 अगस्त 2024, 20 सितंबर 2024 और 20 फरवरी 2025 को कुल 30 हजार रुपये जमा किए गए। लेकिन 15 दिसंबर 2025 को लहेरियासराय शाखा से पैसे निकालने पर खाते में महज 2 हजार रुपये ही बचे मिले। जांच में पता चला कि सीएसपी संचालक ने राशि जमा ही नहीं की।

बैंक ने रोकी सीएसपी सेवाएं

कई बार बैंक प्रबंधक को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर सूरज ने थाने में आवेदन दिया। सहायक प्रबंधक ने बताया कि कई अन्य लोगों ने भी शिकायत की थी। सीएसपी संचालक के कार्य पर रोक लगा दी गई है और लाइसेंस देने वाली एजेंसी को सूचित कर दिया गया। बीमा कंपनी ने खाताधारकों को भुगतान की बात कही है।

Advertisement
Share