Home Featured स्थानांतरण पर डीपीओ संदीप रंजन को दी गई विदाई।
Featured - मुख्य - July 9, 2025

स्थानांतरण पर डीपीओ संदीप रंजन को दी गई विदाई।

दरभंगा: जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) संदीप रंजन का स्थानांतरण बक्सर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के रूप में हुआ है। इस अवसर पर दरभंगा के सैदनगर स्थित जानकी विवाह भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी के एन सदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दरभंगा प्रमंडल के शिक्षकोपनिदेशक असगर अली और मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय पांडेय ने भी समारोह में शिरकत की। समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सत्यम और नवीन कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे।

Advertisement

 इस दौरान शिक्षक, बुद्धिजीवी, पत्रकार और कार्यालय कर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रंजन को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Share