
स्नातक मतदाता सूची में नाम जोड़ें, लोकतंत्र मजबूत करें : विद्याभूषण।
दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मद्देनजर व्यापक मतदाता पुनरीक्षण और नए स्नातक मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अभियान की घोषणा की है। संगठन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में स्नातक युवाओं को जोड़कर उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभूषण राय ने कहा कि लक्ष्य केवल यूनियन की मजबूती नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार लोकतांत्रिक समाज का निर्माण है। उन्होंने कहा कि हर योग्य स्नातक युवक-युवती का नाम मतदाता सूची में जुड़ना आवश्यक है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 2022 तक स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके सभी युवाओं के नाम स्नातक मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।संठन ने अपील की है कि मिथिला समेत पूरे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षक, छात्र और स्नातक युवा इस अभियान का हिस्सा बनें, ताकि लोकतांत्रिक चेतना सशक्त हो। दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और मधुबनी के युवाओं की मांग पर एमएसयू ने इस चुनाव में मजबूती से भागीदारी का संकेत दिया है।


