Home Featured स्मार्ट प्रीपेड लगाने गए मानवबल के साथ मारपीट।

स्मार्ट प्रीपेड लगाने गए मानवबल के साथ मारपीट।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के कोठबन्ना गांव में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के लिए गये एनबीपीडीसीएल के मानव बल के साथ मारपीट करने की घटना के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए ग्रामीण जेई बृजेश कुमार ने आवेदन दिया है।

Advertisement

घटना के संबंध में दिए गए आवेदन में बताया कि 8 अगस्त को कोठबन्ना गांव में स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन करने वाले कर्मी एवं एनबीपीडीसीएल के मानवबल अर्जुन कुमार सहनी वह मो. शाहिद गये थे। उपभोक्ता जागेश्वर साहु के पुत्र मुकेश साहु सहित परिवार के अन्य लोग हो-हंगामा कर भीड़ जुटाकर हमला कराने लगे। इस घटना की जानकारी तत्क्षण बहेड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चौकीदार को भेज कर जान बचायी। जेई ने कहा कि मुकेश ग्रामीणों को मीटर नहीं लगाने के लिए प्रेरित किया तथा कोठबन्ना में स्मार्ट मीटर लगाने पुन आने पर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement
Share