
हत्याकांड सहित कई मामलों में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: जाले थाना की पुलिस ने होलिका दहन के दिन मुरैठा पंचायत के भिरौहा गांव के छोटू मुखिया हत्याकांड 59/2025 के फरार मुख्य आरोपी चंदेश्वर मुखिया के पुत्र श्रीचन्द मुखिया को गुप्त सूचना के आधार पर 11 मई की देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

उसे लहेरियासराय स्थित गुप्त ठिकाना से अ नि प्रियंका कुमारी ने पुलिस वल के सहयोग से धर दबोचा। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त पिकअप वान को भी बरामद कर लिया है, बताते चलें कि उसने 13 मार्च को होलिका दहन की देर शाम मुरैठा पंचायत के वार्ड-7 भिरोहा गांव निवासी छोटे मुखिया को होली गाने के लिए उससे छीने गए ढोल, झाल, मंजीरा, डफली मांगने पर मारपीट कर बेहोश कर दिया गया था एवं अपने बीआर07जीसी/2589 नंबर की पिकअप से बेरहमी से कुचलकर हत्या कर मौके से पिकअप सहित फरार हो गया था।

इस संबंध में मृतक की पत्नी फूलों देवी ने श्रीचन्द मुखिया समेत राम बिलास मुखिया, रेवती देवी, मुकेश कुमार, विमल देवी, सीता देवी, आरती कुमारी, ठक्कन मुखिया एवं उत्तम मुखिया के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने बताया कि गिरफ्तार अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी श्रीचंद्र मुखिया क्रूर एवं अपराधी प्रवृति का है। इसके विरुद्ध जाले थाना कांड संख्या 93/2013 दर्ज है, जिसमें संप्रदायिक दंगा का वह मुख्य आरोपी है। वहीं कांड संख्या 24/2014 में हत्या का प्रयास संबंधी मामला के वह वांछित अभियुक्त है। इसके विरुद्ध आसपास के जिला में कई मामले दर्ज है, जिसका रिकॉड लिया जा रहा है। यह चालाक किस्म का अपराधी है। अपराध को अंजाम देकर वह फरार हो जाता है।


