Home Featured हथियार के बल पर माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शाखा से लूट।

हथियार के बल पर माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शाखा से लूट।

दरभंगा: नगर पंचायत बहेड़ी स्थित पुराने दुर्गा स्थान के पास स्थित एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शाखा से बदमाशों ने सोमवार को दो लाख 47 हजार 340 रुपये लूट लिए। बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ ने कहा कि मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Advertisement

घटना के समय एकाउंटेंट विशनपुर थाने के पंचोभ निवासी सुमनजी चौधरी ग्राहकों से किस्त की राशि जमा करा रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। एक बदमाश बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। रुपए लूटने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी व पुलिस इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एकाउंटेंट श्री चौधरी ने बताया कि शाखा में लगे सीसीटीवी का यूपीएस जल जाने के कारण यह पिछले 25 दिनों से काम नहीं कर रहा है। घटनास्थल पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने भी पहुंचकर जांच की। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Advertisement
Share