Home Featured हायाघाट SFC केंद्र पर CMR आपूर्ति का शुभारंभ, डीएम कौशल कुमार ने किया उद्घाटन।

हायाघाट SFC केंद्र पर CMR आपूर्ति का शुभारंभ, डीएम कौशल कुमार ने किया उद्घाटन।

दरभंगा: जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26के तहत धान अधिप्राप्ति और चावल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने हायाघाट स्थित राज्य खाद्य निगम SFC के संग्रहण केंद्र पर कस्टम मिल्ड राइस CMR आपूर्ति का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जरिसो पैक्स, प्रखंड बेनीपुर से प्राप्त सीएमआर को स्वीकार करते हुए जिले में सीएमआर आपूर्ति प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सीएमआर आपूर्ति शुरू होने से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इससे किसानों के साथ-साथ पैक्स और संबंधित विभागों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Advertisement

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Advertisement

डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एसएफसी संग्रहण केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, उठाव तथा निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि किसानों और पैक्स को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति और सीएमआर आपूर्ति का सुचारू संचालन ही किसानों के हितों की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Share