
अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले में सक्रिय अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया। बहादुरपुर और एपीएम थाना क्षेत्रों से चुराई गई दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रम के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को बहादुरपुर थाना अंतर्गत देकुली के निवासी रौशन झा के आवास से अज्ञात चोरों ने एक बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली थी।

इसकी शिकायत पर बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज (कांड संख्या 435/25, धारा 303(2) बीएनएस) किया गया। वरीय अधिकारियों को सूचित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। तकनीकी शाखा और बहादुरपुर थाने की संयुक्त टीम ने अनुसंधान के दौरान तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। अभियुक्तों के निशानदेही पर बहादुरपुर क्षेत्र से चुराई गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई, जबकि एपीएम थाना कांड संख्या 155/25 (धारा 303(2) बीएनएस) से संबंधित हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में निखील पासवान (पिता: मिथिलेश पासवान, निवासी: पुरखोपट्टी, बहादुरपुर), राहुल साह (पिता: महावीर साह, निवासी: अभंडा, लहेरियासराय) और विकास पासवान (पिता: भोला पासवान, निवासी: कुशोथर, फेकला) शामिल हैं। तीनों दरभंगा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।अभियुक्त निखील पासवान का आपराधिक इतिहास में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 20/20 (धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट) दर्ज है। वहीं, राहुल साह के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें बहादुरपुर थाना कांड संख्या 342/25 (धारा 109 बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट), लहेरियासराय थाना कांड संख्या 353/20 (धारा 188/269/270/271/307/34 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट), कांड संख्या 354/20 (धारा 353/307/34 आईपीसी और 25(1बी)ए/26/35/27 आर्म्स एक्ट) तथा सिमरी थाना कांड संख्या 121/21 (धारा 399/402/412/120 आईपीसी एवं 25(1बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट) शामिल हैं। अन्य थानों से भी इनके अपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में सहायक सदस्यों में पु.नि. सह-थानाध्यक्ष बहादुरपुर थाना, पु.अ.नि. गौतम कुमार (थानाध्यक्ष फेकला), पु.अ.नि. रितेश कुमार, पु.अ.नि. अभय कुमार (बहादुरपुर थाना) तथा स.अ.नि. शादिक इकबाल (बहादुरपुर थाना) और थाना रिजर्व बल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और जांच जारी है।


