Home Featured अंतरजिला बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

अंतरजिला बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार चोरी की गई बाइक, तीन मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबियां भी बरामद की हैं।

Advertisement

इस संबंध में एसडीपीओ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की बाइक लेकर नेपाल बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा कुमार और छोटू कुमार को धर दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी कर नेपाल भेजने की बात स्वीकार कर ली। जांच के दौरान मोबाइल फोन से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की तस्वीर और आपराधिक संदेश मिलने पर दुःखी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा कुमार (22 वर्ष, लखनपुर, मुजफ्फरपुर), छोटू कुमार (26 वर्ष, कोईली, सीतामढ़ी) और दुःखी यादव (30 वर्ष, केरवा, सीतामढ़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजा कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।बरामदगी में चार मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबियां शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Advertisement

Share