Home Featured अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन साल के बेटे को दादा को सौंप महिला गयी प्रेमी के साथ।

अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन साल के बेटे को दादा को सौंप महिला गयी प्रेमी के साथ।

दरभंगा: दरभंगा जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेम का उफान ऐसा चढ़ा कि उसके सामने अपने तीन साल के बेटे का भी मोह नहीं रहा। अपने तीन वर्षीय पुत्र को दादा के हवाले कर विवाहिता अपने प्रेमी के संग सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव से विदा हो गयी। इस प्रकार प्रेम प्रसंग में चल रहा विवाद मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। बनौली गांव में प्यार का यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक युवक की पत्नी अपने प्रेमी को बलिया छपरा से मिलने के लिए अपनी ससुराल बनौली बुला लिया। परिजनों को पता चला तो दोनों को एक साथ पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सरपंच रमेश सहनी को परिजनों ने मौके पर बुलाया। विवाहिता के ससुर ने बताया कि संध्या लगभग आठ बजे मेरी पोती ने बताया कि चाची के घर में कोई और है। जब हम देखने गए तो हमारी बहू के घर उसका प्रेमी बैठा था। हमने मोहल्ले वालों को जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के इस युवक ने लव मैरिज किया था। इसके बाद 2022 में एक बालक को जन्म दिया। वर्ष 2024 में लव मैरिज वाली दुल्हन अपने पति के साथ दिल्ली गयी। वहां उसकी मुलाकात वहीं पति के साथ काम करने वाले एक युवक से हुई। उसे पश्चिमी चंपारण के मंझरिया गांव के रहने वाले उस युवक से प्यार हो गया। बनौली सरपंच रमेश सहनी एवं मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार के समक्ष ग्रामीणों के बीच महिला ने कहा कि हर हाल में वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

Advertisement

बताया गया है कि पेपर बनवाकर महिला को प्रेमी के संग जाने की इजाजत समाज ने दे दी। तीन वर्षीय बालक को अपने दादा-दादी के पास छोड़ विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह प्रेम प्रसंग प्योर इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisement
Share