Home Featured अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से बिजली मिस्त्री की मौत।

अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से बिजली मिस्त्री की मौत।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। इसमें 25 साल के मोहम्मद फैयाज की मौत हो गई। मृतक शंकरपुर गांव का रहने वाला था और बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Advertisement

बताया जाता है कि इसी दौरान लालपुर चौक के पास एक अज्ञात पिकअप वैन पीछे की ओर बैक कर रही थी, तभी वह फैयाज को ठोकर मारते हुए निकल गई। हादसे में फैयाज गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिंहवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में इलाज के दौरान ही फैयाज ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

पूर्व मुखिया अली अहमद तमन्ना ने बताया कि फैयाज शारीरिक रूप से कुछ हद तक दिव्यांग भी थे, लेकिन इसके बावजूद मेहनत कर बिजली मिस्त्री का काम करते थे। उनके माता-पिता का भी पहले ही निधन हो चुका था। फैयाज अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी और दो साल के बेटा के भविष्य अधर में लटक गया है।

मृतक के भतीजे कैशर ने बताया कि फैयाज को कमर और हाथ में चोट लगी थी। लेकिन डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में भी गंभीर चोट आई थी, जो जानलेवा साबित हुई।

Advertisement

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिस पिकअप वैन ने टक्कर मारी, उसकी पहचान कर पुलिस कार्रवाई करें। मुखिया तमन्ना ने प्रशासन से अपील की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए व बालक के भरण-पोषण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जाना चाहिए।

फैयाज का शुक्रवार को अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा। गांव के लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को ढाढ़स बंधाया।

Share