मुख्य -
July 29, 2016
अज्ञात बाइक चालक की ठोकर से वृद्ध जख्मी।
0 0 second read

दरभंगा: बहेरा थाना क्षेत्र के महिनाम निवासी 75 वर्षीय वृद्धि सूर्य नारायण झा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनके घर के सामने ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित अपने दरवाजे के सामने में सड़क पर खड़े थे। उसी क्रम में अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल चालक एकाएक आकर जोर से धक्का मार कर भाग गया। लोगों जबतक वहां दौर कर आए तब तक मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया था। आनन फानन में परिजनों ने पीड़ित को लेकर डीएमसीएच पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। बेता पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

