Home Featured अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी।

अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी।

दरभंगा: जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठराम गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक लगभग 45 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोग गला रेतकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शौच केलिए जाते समय कुछ लोगों महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। फिलहाल माहिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Share