Home Featured अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत।

अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत।

दरभंगा: शनिवार की देर शाम कमतौल दरभंगा एसएच-75 पथ में कमतौल चुरा मिल के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से कमतौल मोकर्रीर टोला निवासी गणेश पासवान (55) की मौत हो गई। इस घटना के घटित होने से इनके आश्रितों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। जिनके सिर से मां का साया पूर्व में ही उठ चुका है और अब बीती शाम हुई दुर्घटना से पिता का साया भी उठ गया है। मृतक मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करता था।

Share