
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत।
दरभंगा: दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर विशनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर और तारालाही के बीच सोमवार की देर रात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान विशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया रामपुर डीह निवासी गंगा पासवान के पुत्र संतोष पासवान (30) के रूप में की गई। डीएमसीएच में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

शव के पोस्टमार्टम के दौरान परिसर में काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद थे। मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा विसर्जन देखने वह घर से निकला था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। मंगलवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।


