
अदालत के आदेश पर पुलिस ने हत्यारोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई।
दरभंगा: नेहरा थाना क्षेत्र के पैठान कबई गांव निवासी मो फैज खान के घर गत 01 मई को अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। एसडीपीओ, बेनीपुर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में हुई कुर्की की कारवाई में मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय, बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं सकतपुर थानाध्यक्ष सहित पर्याप्त संख्या पुलिस बल तैनात थे।

बताया जाता है कि वर्ष 2022 में सकरी स्टेशन परिसर में मो फैज खान ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ नेहरा गांव निवासी राज कुमार झा के पुत्र प्रकाश कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस संबंध में मनीगाछी में थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कांड संख्या 150/22 दर्ज कर कारवाई शुरू की गई थी। केश के सुपरवीजन में भी अवैध हथियार से जान लेवा हमला करने की पुष्टि की गई है।


