Home Featured अनियंत्रित ट्रक के रौंदने से बाइक सवार युवक की मौत।

अनियंत्रित ट्रक के रौंदने से बाइक सवार युवक की मौत।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के  टीनही पुल पर गुरुवार की देर शाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान धोई गांव निवासी स्व. उमेश भगत के पुत्र मोहन भगत के रूप में की गई है।

Advertisement

डीएमसीएच में मौजूद परिजनों ने बताया कि मोहन अपनी बाइक से गांव से दरभंगा स्थित अपने किराए के डेरा लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि उसकी पंक्चर बनाने की दुकान है। बच्चों को पढ़ाने के लिए वह डेरा लेकर दरभंगा में रहता था। उसकी पत्नी भी मेहनत- मजदूरी करती हैं। उनके दो बच्चे हैं।

Advertisement
Share