Home Featured अनियंत्रित बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत।

अनियंत्रित बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलोआम गांव में रविवार की देर शाम बाइक की ठोकर से एक वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन फानन में इलाज के लिए परिजन उन्हें बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच इमरजेंसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अध गांव निवासी गणेशी यादव (65) के रूप में की गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में सोमवार को काफी संख्या में मृतक के परिजन जुटे थे। मृतक के पुत्र राजा राम यादव ने बताया कि सोमवार की देर शाम उनके पिता गांव में ही सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान वे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। उनके पिता के अलावा बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया था। दोनों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। सर पर गंभीर चोट के कारण उनके पिता को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उनके पिता किसान थे।

Advertisement
Share