Home Featured अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।

अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जुलाई माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय में किया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर थाना, यातायात, मुख्यालय, रक्षित), अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक में थानावार लंबित मामलों, जुलाई माह में दर्ज हुए कांड, निष्पादित मामलों और हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष चर्चा हुई।

Advertisement

एसएसपी ने निर्देश दिया कि सभी थानाध्यक्ष सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम, पता और अपराध विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें। ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो नियमानुसार अपलोड किए जाएं। शराबबंदी उल्लंघन और तस्करी के मामलों में कठोर कार्रवाई, चोरी की घटनाओं पर अंकुश और सघन गश्ती अभियान चलाने पर बल दिया गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतें शालीनता से सुनी जाएं और त्वरित जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए। न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज हो। डायल-112 पर मिली शिकायतों का समय पर निपटारा किया जाए। साथ ही, हर सुबह थानाध्यक्ष प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के साथ बैठक कर टास्क निर्धारित करें।

Advertisement

Share