Home Featured अवैध खनन में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त।

अवैध खनन में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त।

दरभंगा: खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में शामिल खनन विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान में प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर उत्तरी पंचायत के नारायणपुर गांव के तिनगच्छा के निकट मिट्टी के अवैध खनन में लगे जेसीबी एवं ट्रैक्टर को जब्त कर मनीगाछी थाना को सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

खनिज विकास पदाधिकारी घनश्याम झा ने बताया कि छापेमारी टीम को देखते ही जेसीबी एवं ट्रैक्टर के चालक फरार हो गए। उन्होंने बताया कि निजी रैयती जमीन में भी मिट्टी कटाई करने से पूर्व विभाग की अनुमति आवश्यक होती है। ऐसा नहीं करने पर खनन विभाग नियमानुसार कारवाई करने के लिए बाध्य है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि में अवैध खनन को रोकने तथा निजी जमीन में भी खनन विभाग के नियमों के विपरीत किए जा रहे अवैध खनन के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि छापेमारी में तेजी लाने के लिए विशेष पुलिस बल की मांग जिलाधिकारी से की गई है। खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि जप्त किए गए जेसीबी एवं ट्रैक्टर के मालिक की पहचान कर समन निर्गत किया जाएगा और नियमानुसार शुल्क की वसूली जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। छापेमारी टीम में खान निरीक्षक मानसी प्रिया एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

Advertisement
Share