Home Featured अवैध संबंध की रंजिश में युवक की चाकूबाजी से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने तीनों हत्यारों को दबोचा।

अवैध संबंध की रंजिश में युवक की चाकूबाजी से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने तीनों हत्यारों को दबोचा।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में अवैध संबंध की पुरानी रंजिश में युवक की चाकूबाजी से हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 6 जनवरी 2026 की रात बजरंग चौक पर शराब पार्टी के दौरान हुई थी।

Advertisement

एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की मां मुन्नी देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

एसडीपीओ के अनुसार अनुसंधान में सामने आया कि मृतक राजेंद्र डोम पिता स्व. योगेश्वर डोम, निवासी बलिया अफजला, थाना बिरौल और आरोपियों के बीच अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 6 जनवरी की रात नशे की हालत में पुरानी रंजिश पर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई।

अमरजीत मलिक ने धारदार हथियार से राजेंद्र के पेट पर वार किया। इसके बाद अरूण मलिक और कुशेश्वर मलिक ने मुंह-गला दबाकर सड़क के नीचे ले जाकर दोबारा चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।7 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे एसएच-17 पर ग्राम सोनपुर और बलरा के बीच सड़क के नीचे शव मिलने की सूचना पर बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। शाम को मृतक की पहचान राजेंद्र डोम के रूप में हुई। मुन्नी देवी 50 को शव सौंपा गया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष, एसआई मुन्नी कुमारी और तकनीकी अनुसंधान से तीनों आरोपी- अरूण मलिक निवासी गनौनी हॉस्पिटल के पास थाना बड़गांव, अमरजीत मलिक निवासी बजरंग चौक परसरमा थाना बड़गांव, कुशेश्वर मलिक निवासी गनौली परसरमा थाना बड़गांव- को गिरफ्तार किया गया। अमरजीत के घर से खून लगा चाकू, दोनों की शर्ट पर खून के धब्बे जब्त किए गए।पूछताछ में अरूण मलिक ने कबूला कि वह राजघाट समस्तीपुर में नाच कार्यक्रम में था। तब राजेंद्र ने उसकी पत्नी फुलदाय देवी को भुस्कोल मेले ले जाने का लालच दिया।

मेला में उमेश मलिक से उनकी मुलाकात हुई और अवैध संबंध बने। यह बात तरुण व मंतोष मलिक के जरिए अरूण को पता चली, जिससे रंजिश बढ़ी। हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की कोशिश हुई, लेकिन 112 पुलिस वाहन देखकर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जांच जारी है।

Share