
अवैध संबंध के आरोप में युवक की पिटाई, सास और पत्नी ने भी की कुटाई।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा शहर के नगर थानाक्षेत्र के एक मुहल्ले में पति पत्नी और वो की कहानी चर्चा का विषय बना रहा। एकतरफ जहां कुछ लोगों में युवक और युवती की अवैध संबंध के आरोप में पिटाई कर दी, वही मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए और पुनः दोनों ने मिलकर युवक की कुटाई कर दी। युवक की पत्नी और सास लगातार युवक पर अवैध संबंध का आरोप लगा रही थी, वहीं युवक आरोपो से इंकार करता रहा। इसको लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

इस बीच युवक युवती को लेकर ईलाज केलिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंचा। युवक की पत्नी और सास भी पीछे पीछे डीएमसीएच पहुंच गई। इसको लेकर डीएमसीएच में भी इस मामले को लेकर काफी देर तक मामला गर्म रहा। वहीं युवक की पत्नी के चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पत्नी ने युवक पर ही उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया।

वहीं युवक ने महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात से साफ इंकार किया। उसने बताया कि एक नाश्ते का होटल बंद हो गया है। उसी का सामान खाली करने केलिए उसे बुलाया गया था। वह महिला भी वहीं काम करती थी। इसी दौरान उसकी पत्नी और सास पहुंच गई और और गलत आरोप लगाते हुए दोनों ने उन दोनों की पिटाई कर दी।

वहीं युवक की पत्नी और सास ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त महिला के साथ युवक का लंबे समय से अवैध संबंध है। होटल में दोनों को देख लोगो ने उनकी पिटाई की। होटल भी कराया गया। युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उस महिला के साथ मिलकर उसकी पिटाई की है।


