Home Featured आरजेडी नेता की शराबी ठिकाने पर एपीएम पुलिस का छापा: गोविंद साह गिरफ्तार, 3 लाख की खेप जब्त।

आरजेडी नेता की शराबी ठिकाने पर एपीएम पुलिस का छापा: गोविंद साह गिरफ्तार, 3 लाख की खेप जब्त।

दरभंगा: एपीएम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई कर आरजेडी नेता गोविंद साह समेत दो लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गोविंद साह पर शराब से जुड़े सात मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। जब्त शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान आई-10 कार (बीआर-04एजे-0676) रोकी गई। तलाशी में 187.92 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। कार सवार सहोरा गांव निवासी अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने वाहन को एक विकास अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड बताया, जो बाद में कंपनी को बेचा गया।

Advertisement

अनिल एलआईसी कार्यालय लहेरियासराय से जुड़ा है। अनिल की निशानदेही पर बलहा गांव में छापेमारी कर गोविंद साह को उसके घर से 3.240 लीटर शराब के साथ दबोचा गया। गोविंद साह आरजेडी युवा मोर्चा हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी मालीपट्टी पश्चिम पंचायत समिति सदस्य हैं। उनके खिलाफ 2019 में थानाध्यक्ष से मारपीट का भी केस दर्ज है।

Share