Home Featured ई-रिक्शा से गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

ई-रिक्शा से गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप सोमवार को ई-रिक्शा से गिरकर एक तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन कुमार के पुत्र कैरम के रूप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement

परिजनों के अनुसार, मिथुन कुमार दिल्ली के आनंद विहार इलाके में रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार को वे अपने परिवार के साथ दिल्ली से ट्रेन द्वारा दरभंगा पहुंचे थे। स्टेशन से लहेरियासराय स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने के दौरान यह हादसा हो गया।

Advertisement

बताया गया कि सभी लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक तीन वर्षीय कैरम नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बच्चे की मां के करुण क्रंदन से हर कोई भावविभोर हो गया। वह बार-बार यही कहती रही—”क्या सोचकर यहां आए थे, और क्या हो गया!” पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share