Home Featured उज्जैना गांव में युवक की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने शव जलाने से किया इंकार।

उज्जैना गांव में युवक की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने शव जलाने से किया इंकार।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव में गुरुवार की रात जैसे ही मिथिलेश राय का शव पहुंचा, गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

मृतक के पिता सुशील राय उर्फ कारी राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को डीएमसीएच में एडमिट करने के दौरान डॉक्टरों ने जबरन लिखवा लिया कि यदि केस करेंगे तो इलाज नहीं होगा। इसके बाद एक नेता के दबाव में आकर चिकित्सकों ने मिथिलेश को पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। ग्रामवासियों का कहना है कि यह मामला गहन जांच का विषय है। वहीं मृतक पक्ष ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

गांव में तनाव, पुलिस की भारी तैनाती

घटना के बाद उज्जैना गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। दो गुटों में विवाद गहराने से एक पक्ष के लोग भय के कारण गांव छोड़कर चले गए हैं। किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Advertisement

आभूषण लूट का मामला भी जुड़ा विवाद से

गांव में विवाद की जड़ हाल ही में घटी आभूषण लूट की वारदात से भी जुड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उज्जैना निवासी सुरेंद्र राय की बेटी शांति कुमारी अपने पति संतोष कुमार यादव के साथ ससुराल केरवाकोठ जा रही थी।

Advertisement

इसी दौरान वलिगांव पुल के पास तीन बाइक पर सवार 7-8 हथियारबंद युवकों ने दंपती को घेर लिया। आरोप है कि करण लालदेव, संजीत लालदेव और नितीश लालदेव समेत अन्य ने पिस्तौल दिखाकर शांति कुमारी से आभूषण और मोबाइल छीन लिया। हालांकि मोबाइल बाद में लौटा दिया गया।

दंपती ने सभी लुटेरों को पहचान लिया। इसके बाद 21 अगस्त को गांव में सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी। इसी घटना को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव गहराया और अब यह विवाद युवक की मौत के बाद और उग्र हो गया है।

Share