Home Featured एनडीए की एकजुटता: मदन सहनी की अगुवाई में चुनावी रणनीति पर मंथन।

एनडीए की एकजुटता: मदन सहनी की अगुवाई में चुनावी रणनीति पर मंथन।

दरभंगा: मंत्री मदन सहनी ने अपने पंडासराय लहेरी टोला स्थित आवासीय परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बिहार में विकास और सुशासन का प्रतीक बनी एनडीए सरकार को जन समर्थन से पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लाया जाएगा।

Advertisement

मंत्री सहनी ने कहा कि एनडीए ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कानून-व्यवस्था के क्षेत्रों में बिहार को नई दिशा प्रदान की है। जनता अब विकास की चाह रखती है, न कि अराजकता या वादाखिलाफी। एनडीए के कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

Advertisement

जागरूक जनता इसका जवाब देगी।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री अध्यक्ष राम नरेश भगत, बहादुरपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मनोज सिंह, डॉ. कन्हैया साह, धर्मेंद्र सहनी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने दृढ़ निश्चय जताया कि बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक एनडीए की नीतियां, उपलब्धियां तथा जनकल्याण योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

Advertisement
Share