Home Featured एनडीए की परीक्षा में शुभंकरपुर की योगिता झा ने बाजी मार दरभंगा का लहराया परचम।
Featured - मुख्य - December 7, 2025

एनडीए की परीक्षा में शुभंकरपुर की योगिता झा ने बाजी मार दरभंगा का लहराया परचम।

दरभंगा: सांस्कृतिक संस्था मोद मंडली एवं स्नेह अगेही वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यो के अतिरिक्त शुभंकरपुर के ग्रामवासियों ने स्व. शतंजीव झा की प्रपौत्री व स्व. गोपाल झा की पौत्री योगिता झा ने एनडीए की 155 वीं बैच में सफल होकर संपूर्ण मिथिलांचल को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आर्मी के लिए चयनित 11 लड़कियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया और लड़के लड़कियों की सम्मिलित सूची में 55वाँ स्थान प्राप्त किया।

अभी तक मिली जानकारी के आधार पर योगिता एनडीए में सफलता प्राप्त करने वाली पहली मैथिलाणी हैं। योगिता के पिता राजेश कुमार झा हरियाणा में थर्मल पाॅवर प्लांट में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और माता रामरेखा झा गृहिणी हैं। योगिता ने हरियाणा के झज्झर से 10वीं और चंडीगढ से 12वीं की पढ़ाई की है। योगिता की इस सफलता पर उनके गाँव शुभंकरपुर और ननिहाल डरहार में खुशी का माहौल है। विदित हो कि इस बार लड़कियों में पटना की चंदा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगिता 22 दिसंबर से खड़कवासला, पुणे स्थित NDA संस्थान में अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगी। हम सब की शुभकामनाएँ उनके साथ है।

Advertisement

 

मोद मंडली के अध्यक्ष श्रवण कुमार झा , बिनोद कुमार झा, स्नेह अगेही वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा, अखिलेश कुमार चौधरी, अध्यक्ष हिन्दी समाहार मंच, दरभंगा, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता बालेन्दु कुमार झा, माधव झा व संतोष कुमार झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Advertisement
Share