Home Featured एनडीए बंद के दौरान बेलवागंज में बवाल, चाकूबाजी में दो युवक घायल।
Featured - मुख्य - September 4, 2025

एनडीए बंद के दौरान बेलवागंज में बवाल, चाकूबाजी में दो युवक घायल।

दरभंगा: शहर के बेलवागंज में सोमवार को एनडीए के बंद के दौरान माहौल अचानक बेकाबू हो गया। शहर बेलवागंज मुख्य सड़क पर टायर जलाने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आपत्ति जताने पर कुछ युवकों ने दबाव बनाया और चाकूबाजी कर दी, जिसमें रोहन और आदित्य नायक घायल हो गए।

Advertisement

पीड़ित परिवार ने सीधे तौर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष सतीश पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सतीश के इशारे पर ही हमलावरों ने हमला किया। परिवार का कहना है कि बुजुर्ग मां हार्ट की मरीज हैं, इस लिए उन्होंने केवल टायर जलाने की जगह बदलने का आग्रह किया था। इस पर हमलावर बिफर गए और चाकू से वार कर दिया। पिंकू नायक और उनकी पत्नी विनीता नायक ने कहा कि वे बंद के खिलाफ नहीं थे, लेकिन घर के सामने टायर जलाना उन्हें परेशान करने की कोशिश थी।

Advertisement

विरोध करने पर उनके बेटों पर हमला कर दिया गया। हालांकि, नगर उपाध्यक्ष सतीश ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने तो बीच-बचाव किया था और किसने चाकू मारा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। चाकूबाजी के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। उधर, थानेदार अमित कुमार का कहना है कि सूचना मिली है, मगर किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Share