Home Featured एम्स निर्माण को लेकर जारी अधिसूचना का नागरिक समाज ने किया स्वागत।
Featured - मुख्य - July 27, 2024

एम्स निर्माण को लेकर जारी अधिसूचना का नागरिक समाज ने किया स्वागत।

दरभंगा: डीएमसी बचाओ दरभंगा एम्स बनाओ अभियान समिति नागरिक समाज की ओर से दरभंगा थियोसोफिकल लॉज कैंप टैंक लहेरियासराय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के उसे अधिसूचना पर प्रसन्नता व्यक्त किया। जिसमें दरभंगा एम्स का निर्माण मौजे बलिया अंचल बहादुरपुर जिला दरभंगा में करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रो. विनोद शाह ने एम्स का निर्माण का स्वागत किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा के प्रति आभार प्रकट किया। अभियान समिति के संयोजक अरविंद एवं सामाजिक राजनीतिक चिंतक उमेश राय ने कहा कि मौजा बलिया आंचल बहादुरपुर में दरभंगा एम्स का निर्माण होने से दरभंगा शहर के विस्तार नए क्षेत्रों में होगा। दिनेश साफी, राम बुझावन यादव रामाकर, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू, मानवेंद्र नारायण चौधरी, फैयाज अहमद, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share