Home Featured एसएसपी ने किया यातायात थाना का निरीक्षण, दिए निर्देश।

एसएसपी ने किया यातायात थाना का निरीक्षण, दिए निर्देश।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, यातायात एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में थाना के कार्यों के निष्पादन हेतु विभिन्न पंजी यथा बेंडिंग जांच, पार्किंग स्थल, टेम्पो स्टैंड, बास स्टैंड, नो पार्किंग जोन, टूर एवं ट्रैवेल्स पंजी, कैमरा पंजी, पर्व त्यौहार के भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र में यातायात प्लान पंजी, ट्रैफिक अवर्णेश कार्यक्रम पंजी, चैम्बर आॅफ कॉमर्स/वेबसाइयों के साथ यातायात प्लान पंजी, प्रशिक्षण पंजी, दरभंगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित शोरूम (चार पहिया, दो पहिया, तीन पहिया) मालिक/मैनेजर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित, क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध क्रेन मलिक/ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित भाड़े पर चलने वाले ई रिक्शा/ टेंपो का मालिक/ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित पंजी का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं सभी पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

एसएसपी ने निर्देश दिया कि ट्रैफिक थाना में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, उनकी ड्यूटी का समय और आवंटन की ब्रीफ करने का निर्देश। ट्रैफिक चालान रजिस्टर, दुर्घटना रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की पूर्णता और नियमितता रखा जाय।

Advertisement
Share