Home Featured एसएसपी ने बहादुरपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश।

एसएसपी ने बहादुरपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश।

दरभंगा: सीनियर एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आज बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी की बारीकी से जांच की गई। थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

नए कानून की समीक्षा की गई। लंबित कांड, कुर्की-जप्ती, वारंट और विधि व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। केस अनुसंधान में तेजी लाने को कहा गया।

Advertisement

ईद, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकीदार और पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया। दुर्गा पूजा और रामनवमी की शोभा यात्राओं में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

Advertisement

अपराध नियंत्रण के लिए 24 घंटे गश्ती और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया। पुलिसकर्मियों के आवास स्थल का भी निरीक्षण हुआ। साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

Advertisement
Share