Home Featured ऑटो और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में युवक की मौत, माँ-बेटी घायल।

ऑटो और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में युवक की मौत, माँ-बेटी घायल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सवारी भरे ऑटो और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला अपनी आठ वर्षीया बच्ची सहित गंभीर रूप से घायल है।

दुर्घटना बुधवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के बेनीपुर-दोनार मुख्य सड़क स्थित कल्याणा चौक के पास हुई। बताया जाता है कि सवारी लेकर ऑटो दरभंगा आ रहा था। इसी दौरान बेनीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन टक्कर मारकर फरार हो गयी।

Advertisement

सूचना पर पहुंचे डायल 112 के जवानों ने घायलों को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सदर थाना क्षेत्र के जफरा गांव निवासी साजन सदा के पुत्र अमर सदा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र निवासी मनोज महतो की पत्नी नीलम देवी और उनकी बेटी शीतल कुमारी का इलाज चल रहा है।

Advertisement

बताया जाता है कि जख्मी नीलम का मायका सोनकी ओपी के देकुली-चट्टी गांव में है। बुधवार शाम वो अपनी बेटी के साथ मायके से ससुराल पंडौल जाने के लिए ऑटो से दरभंगा आ रही थी। उसी ऑटो में अमर सदा भी सवार था। अमर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Share