Home Featured गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर लिया। मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को रविवार थाना बोल कर सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के रहने वाले ब्रह्मदेव यादव का मोबाइल 12 मार्च को लोहिया चौक रोड में ऑटो जाने के वक्त गुम हो गया था। जिसको लेकर ब्रह्मदेव यादव के आवेदन पर सनहा दर्ज किया गया था। टेक्निकल टीम के सहयोग से मोबाइल को बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल धारक ब्रह्मदेव यादव को सौंप दिया गया।

Advertisement
Share