Home Featured ओवर ब्रिज निमार्ण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।
Featured - मुख्य - July 26, 2025

ओवर ब्रिज निमार्ण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

दरभंगा: शहर की पुरानी समस्या सड़क जाम को खत्म करने के लिए दरभंगा में कई रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार अतिक्रमण के कारण धीमी पड़ रही है। इसी क्रम में दिल्ली मोड़ के पास बन रहे ROB के निर्माण में अतिक्रमण बाधा बन गया, जिसके बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया।

Advertisement

कुछ लोगों ने मौके पर नाराजगी जताई, लेकिन भारी पुलिस बल और प्रशासन के सामने ज्यादा विरोध नहीं हुआ। कई लोग खुद ही अपने बनाए हुए शेड और अतिक्रमण को हटाने लगे। प्रशासन ने कच्चे अतिक्रमण को तुरंत हटाना शुरू किया, जबकि पक्के अतिक्रमण की मापी कर एक महीने के अंदर खाली करने का आदेश दिया गया है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने कहा कि हम सरकार के काम में बाधा नहीं बनना चाहते। अगर सरकार को हमारी जमीन की जरूरत है तो ले सकती है, लेकिन हम पिता-दादा के समय से यहां रह रहे हैं। हमारी जमीन के कागज भी है, ऐसे में सरकार हमें कहीं और जमीन या मकान देकर रहने की व्यवस्था करे।

Advertisement

मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि ROB निर्माण को देखते हुए यहां अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। लोगों से सहयोग की अपील की गई है। कच्चे और पक्के, दोनों तरह के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

अभी लोगों को जानकारी दी जा रही है और कच्चा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। एक माह के भीतर नोटिस देकर पक्के निर्माण को भी तोड़कर हटाया जाएगा ताकि ROB निर्माण कार्य में कोई बाधा न हो।

Share