Home Featured औचक निरीक्षण में सोते मिले एएसआई, तत्काल निलंबन ।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 1, 2025

औचक निरीक्षण में सोते मिले एएसआई, तत्काल निलंबन ।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना में डायल-112 में तैनात ASI एजाज खां को सस्पेंड कर दिया गया है। रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है।

Advertisement

21 अगस्त को देर रात एसडीपीओ बेनीपुर आशुतोष कुमार औचक निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान एजाज खां थाना परिसर से सटे ब्लॉक भवन में सोते हुए मिले। डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा में तैनात रहते हुए उनका यह आचरण गंभीर लापरवाही माना गया।

Advertisement

रिपोर्ट वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को भेजा गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर एजाज खां के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनका मुख्यालय बदलकर पुलिस केंद्र दरभंगा कर दिया गया है।

Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि डायल 112 जैसी सेवा आम लोगों की सुरक्षा और त्वरित सहायता से जुड़ी है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से विमुख पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Share